• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: Mariton Hotel में जमकर चले लात-घूंसे, उतरी पगड़ी

ByPunjab Khabar Live

Feb 13, 2026

जालंधर: Mariton Hotel में हाथापाई की घनटा सामने आई है। होटल में जमकर लात-घूंसे बरसाए घए। जिसके बाद देखते ही देखते होटल जंग के अखाड़े में तबदील हो गया। बताया जा रहा है कि होटल के पार्टनरों में यह झड़प हुई है। जहां आरोप लगाए जा रहे है कि होटल के एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस दौरान होटल स्टाफ के कुछ सदस्य भी मारपीट में शामिल हो गए। इस हाथापाई में मालिक मरवाहा की पगड़ी उतार गई। इस घटना को लेकर मामला गरमा गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। जहां पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीटवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति को फर्श पर घसीटकर ले जाया गया। जिसके बाद अन्य लोग बीच-बचाव में आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों को दूर किया गया और मामले को शांत किया गया। हालांकि लड़ाई की वजह सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page