• Tue. Mar 31st, 2026

19 साल बाद जिम्बाब्वे ने दोहराया इतिहास ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 की रेस बनाई रोमांचक

ByPunjab Khabar Live

Feb 13, 2026

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलियो को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 23 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 रनों पर सिमट गई और जिम्बाब्वे की टीम ने मुकाबले को 23 रनों से अपने नाम कर लिया है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात दी हो। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 19 साल बाद टी20 में हराया। इससे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप में केपटाउन में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दोनों टीमों का क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 7 साल बाद आमना-सामना हो रहा था। इससे पहले हरारे में दोनों 2018 में खेले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को हराया था।

ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप में अपने कई बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही है, जिसका उन्हें आज नुकसान भी उठाना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श भी चोट की वजह से बाहर हैं और ट्रेविस हेड टीम की अगुवाई कर रहे हैं। बता दें कि जिम्बाब्वे से ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल नहीं कर सकी है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रनों की पारी की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना डाले। अंत में कप्तान सिकंदर रजा ने तेज पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। रजा की पारी का ही नतीजा था कि जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को 170 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन के अलावा अन्य गेंदबाज विकेट लेने में विफल रहे, जिसकी वजह से जिम्बाब्वे 169 रनों के स्कोर तक पहुंच सका। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम मे दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवरों में मात्र 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा ब्रैड इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों गेंदबाजों के दम पर जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को 146 रनों पर रोकने में कामयाब रही और मैच को 23 रनों से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने कमाल की बैटिंग की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। रेनशॉ ने 44 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंदों पर 31 रनों की धीमी पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page