• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ‘खालिस्तान’ बनाने के जिक्र से मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Feb 16, 2026

गुजरात के दो बड़े शहरों, अहमदाबाद और वडोदरा में आज सुबह उस वक्त दहशत फैल गई जब 32 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के 15 और वडोदरा के 17 स्कूलों को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है।

इस सूची में अहमदाबाद का प्रतिष्ठित निरमा विश्वविद्यालय भी शामिल है। धमकी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और वडोदरा के उर्मी, डीआर अमीन, नालंदा और जीवन साधना जैसे कई प्रमुख स्कूलों को खाली करा लिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई स्कूलों में चल रही परीक्षाओं को भी रद्द करना पड़ा है।

धमकी भरे ईमेल में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ईमेल भेजने वाले ने भारत के टुकड़े करने और गुजरात को ‘खालिस्तान’ बनाने की बात कही है। ईमेल में दावा किया गया था कि सुबह 1:15 बजे स्कूलों और वहां खड़ी बसों में बम धमाके होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी टिप्पणी की गई है।

पुलिस की विशेष टीमें, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ सभी प्रभावित परिसरों की बारीकी से जांच कर रही हैं। डीसीपी अजित आर्यन ने बताया कि यह ईमेल पंजाबी भाषा में लिखा गया है और क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की डिजिटल जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page