• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: नहीं रहा पुलिस का खौफ, Gun Point पर लूट, युवक को पीटा, हालत गंभीर

ByPunjab Khabar Live

Feb 16, 2026

जालंधरः जिले में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच जिले के जिंदा पिंड से लूटपाट का एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से बंदूक की नोक पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया। बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान आरोपी ने व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया।

इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए जिंदा पिंड रोड को जाम कर दिया। लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा देने के बाद लोगों को शांत किया गया और धीरे-धीरे सड़क से जाम हटवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page