• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

9वीं मंजिल से कूदा lovely Professional University का छात्र, सुसाइड नोट बरामद

ByPunjab Khabar Live

Feb 16, 2026

फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फिल्लौर के गांव सलेमखुर्द निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के कब्जे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फगवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

डीएसपी फगवाड़ा भारत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने छत से कूदकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि छात्र निखिल रोजाना की तरह सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी आया था और मानसिक तनाव के कारण सुसाइड कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page