• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से बड़ी खबरः बैंक के गार्डकर्मी से चली गोली, एक घायल

ByPunjab Khabar Live

Dec 19, 2022

(PKL): टांडा उड़मुड़ के पंजाब ग्रामीण बैंक से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ग्रामीण बैंक मियाणी मोड़ पुल पुख्ता में गार्डकर्मी की बंदूक अचानक नीचे गिरने के कारण गोली चल गई। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से नजदीकी दुकानदार जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी चनौता के रूप में हुई है। प्रदीप को उपचार के लिए टांडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बताया जा रहा है कि प्रदीप के मुंह पर गोली के छर्रे लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गार्ड प्रकाश सिंह जब दोपहर 12 बजे के करीब बैंक के गेट के सामने मौजूद था। इसी दौरान उसकी बंदूक अचानक नीचे गिर गई, जिससे अचान गोली चल गई। गोली चलने के कारण वहीं पर नजदीक दुकानदार पर गोली के छर्रे के लग गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि प्रदीप की हालत अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page