• Sat. Feb 21st, 2026

फगवाड़ा: 2 हजार रुपए को लेकर पंजाबी गायक गीता जैलदार और दुकानदार में हुआ विवाद, भारी हंगामा

ByPunjab Khabar Live

Feb 21, 2026

फगवाड़ा शहर की एक कपड़ों की दुकान लाडी दी हट्टी पर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मशहूर पंजाबी गायक गीता जैलदार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि करीब 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दुकान पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

दुकान मालिक निशांत ने बताया कि गायक गीता जैलदार ने कुछ समय पहले दुकान से कुर्ता-चादरा खरीदा था। कपड़े में कोई परेशानी के चलते वह कपड़े के वापस करने दुकान पर पहुंचे थे। दुकानदार का आरोप है कि वापसी को लेकर विवाद हुआ।

जिसके बाद गायक के साथ आए 11 से 12 लोगों ने कथित रूप से बदसलूकी की। यह भी आरोप लगाया गया है कि गायक ने दुकानदार को थप्पड़ मारने की धमकी दी और हाथापाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान दुकान में लेडीज स्टॉक में मौजूद था। गायक और उनके साथियों की तरफ से इस बात का भी ध्यान नहीं रखा गया।

दुकानदार का कहना है कि बाउंसरों द्वारा धक्का-मुक्की की गई, जिससे दुकान में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page