• Sun. Feb 22nd, 2026

पंजाब: 2 पुलिसकर्मियों की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में दहशत

ByPunjab Khabar Live

Feb 22, 2026

गुरदासपुर जिले के दोरांगला थाने के गांव अदियान में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दो पुलिसवालों के बीच झगड़े के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया और गुरदासपुर SSP आदित्य मौके पर पहुंच गए हैं और घटना का जायजा लिया जा रहा है।

मृतकों की पहचान होमगार्ड जवान अशोक कुमार और ASI गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया और फायरिंग हो गई।

फिलहाल, मौत के असली कारण के बारे में साफ जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page