• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

CM भगवंत मान ने पुलिसकर्मियों की शहादत को किया सलाम, परिवार के लिए किया मुआवजे का ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Feb 23, 2026

गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद होने वाले परिवारों के लिए 2-2 करोड़ रुपए का ऐलान किया है।

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी और महान बलिदान को सलाम, जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया रकम देगी।

इस  संगठन ने ली हत्या की जिम्मेदारी
इन हत्याओं की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लिखा है कि तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page