• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

दिल्ली में SpiceJet फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, निकल रही थी चिंगारी

ByPunjab Khabar Live

Feb 24, 2026
SpiceJetSpiceJet

राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब स्पाइसजेट की लेह जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही वापस लौटना पड़ा। उड़ान के दौरान विमान से चिंगारी और आग जैसी लपटें दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद एयरलाइन प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि फ्लाइट को किसी आग लगने की स्थिति नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाया गया। कंपनी के अनुसार कॉकपिट में आग से संबंधित कोई चेतावनी या अलार्म सक्रिय नहीं हुआ था। अधिकारी वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी डेटा और सिस्टम लॉग की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page