• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर केमिस्ट एसोसिएशन ने मंत्री मोहिंदर भगत से की मुलाकात, सेहत बीमा योजना पर जताया आभार

ByPunjab Khabar Live

Feb 24, 2026

जालंधर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन (JDCA) के प्रतिनिधिमंडल ने मोहिंदर भगत से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रधान सुनील डांग, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी जसविंदर पॉल और फाइनेंस सेक्रेटरी पंकज गुप्ता शामिल थे।

प्रतिनिधियों ने पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कीम राज्य के आम लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाएगी।

JDCA टीम ने ड्रग्स के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशे के खिलाफ 2.0” को भी समर्थन देने का भरोसा दिया और कहा कि केमिस्ट समुदाय सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करेगा।

बैठक के दौरान जालंधर के केमिस्टों के सामने आ रही व्यावसायिक और प्रशासनिक चुनौतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार व्यापार से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हर संभव सहयोग देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page