• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: दिनदहाड़े महिला से लूट, अकेली महिला दो लुटेरों से भिड़ी -तेजधार से हथियार से हमला कर पर्स लूटा 

ByPunjab Khabar Live

Feb 26, 2026

जालंधर: देहात के किशनगढ़ कर्टारपुर रोड से गांव फरीदपुर स्टॉप के पास दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कपूरथला निवासी ज्योति रानी एक्टिवा पर सवार होकर दुगरी गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

महिला को शक हुआ कि युवक उनका पीछा कर रहे हैं तो उन्होंने फरीदपुर स्टॉप पर एक्टिवा खड़ी कर पास की दुकानों मके अंदर जाने लगा तो एक लुटेरा दुकान के अंदर से उनका पर्स छीनने की कोशिश की। महिला ने लुटेरे को रोकने की कोशिश की लुटेरा तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद ज्योति ने साहस दिखाते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल पकड़ ली, लेकिन हथियारों की नोक पर आरोपी पर्स छीनकर फरार हो गए।

महिला ने पर्स में करीब 20 हजार रुपये की विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया। पुलिस चौकी किशनगढ़ के प्रभारी एएसआई राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page