जालंधर: नितिन कोहली, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज, आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत रियाज़पुरा मोहल्ले में लंबे समय से गंदा पेयजल आने की गंभीर समस्या का संज्ञान लिया गया। नलों से आ रहा पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था।
सूचना मिलते ही नितिन कोहली तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली की जांच की तथा क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कल से पानी की सप्लाई लाइनों की जांच, सफाई और जहां आवश्यकता होगी वहां मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि रियाज़पुरा के निवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर क्षेत्र की समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नितिन कोहली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज कार्तिक साहोता, गोल्डी मरवाहा और संजीव त्रेहान भी उपस्थित रहे।
