• Fri. Feb 27th, 2026

भारतीय क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

ByPunjab Khabar Live

Feb 27, 2026

टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे रिंकू को निजी जिंदगी में गहरा सदमा लगा है। उनके पिता खानचंद सिंह का आज तड़के करीब साढ़े चार बजे निधन हो गया। वे चौथे स्टेज के लीवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। जैसे ही बल्लेबाज को पिता के निधन की खबर मिली, उन्होंने तुरंत टीम कैंप छोड़कर घर लौटने का फैसला किया। पिता का पार्थिव शरीर उनके गृह शहर अलीगढ़ पहुंच चुका है, जहां शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भी रिंकू अपने पिता को देखने अस्पताल गए थे। उन्होंने इसके लिए प्रैक्टिस से ब्रेक लिया और चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। पिता से मुलाकात के बाद वे 25 फरवरी को दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे। खिलाड़ी के पिता के निधन की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत और फैंस में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page