• Fri. Feb 20th, 2026

पाकिस्तानी टीम की इंटरनेशनल बेईज्जती! होटल में धुले बर्तन-एयरपोर्ट पर घंटो किया इंतजार

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2026

पाकिस्तानी हॉकी कप्तान शकील अहमद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद नेशनल फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए। लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान टीम को अव्यवस्था और बदइंतजामी का सामना करना पड़ा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हुआ।

कप्तान के मुताबिक टीम जब सिडनी पहुंची तो होटल ने बताया कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं है क्योंकि अग्रिम भुगतान नहीं हुआ था। खिलाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और अस्थायी व्यवस्था होने तक उन्हें बाहर भटकना पड़ा। अगली उड़ान से कैनबरा जाने से पहले भी टीम को 13–14 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

बट ने आरोप लगाया कि मैच खेलने से पहले खिलाड़ियों को रसोई साफ करने और बर्तन धोने तक पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में किसी भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती और मौजूदा प्रबंधन के रहते खेल जारी रखना मुश्किल है।

दौरे के दौरान टीम ने ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के खिलाफ मुकाबले खेले, लेकिन सभी मैच हार गई। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2–3 की हार ने दौरे की निराशाजनक शुरुआत की, जिसके बाद टीम का प्रदर्शन संभल नहीं सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page