• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में बड़ी वारदात! घर में परिवार को बंधक बनाकर 3 करोड़ रुपए की लूट

ByPunjab Khabar Live

Mar 5, 2026

पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लूट की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर में आज सुबह करीब 8 बजे एक ज्वेलर्स के घर में पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। बताया जा रहा है कि आरोपी निहंग सिंह के बाणे में थे, जिससे शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। घर में घुसते ही एक लुटेरे ने ज्वेलर्स की पत्नी के सिर पर पिस्टल तान दी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने सभी सदस्यों को बंधक बनाकर 3 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page