• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मुसीबत में रैपर बादशाह, हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

ByPunjab Khabar Live

Mar 13, 2026

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें ‘टटीरी’ गाने के विवाद के चलते काफी बढ़ गई हैं। हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, आयोग ने सिंगर को शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए।

उनकी जगह पहुंचे वकीलों ने दलील दी कि बादशाह अपने कुछ पुराने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स (काम की प्रतिबद्धताओं) के कारण व्यस्त हैं और पेश नहीं हो सके। वकीलों ने आयोग से अगली तारीख देने की मांग की, जिसे आयोग ने ठुकराते हुए सख्त रुख अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page