• Fri. Feb 27th, 2026

पंजाब में डबल मर्डर! बिजनेसमैन और उसके साथी की गोली मारकर हत्या

ByPunjab Khabar Live

Feb 27, 2026

मानसा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक व्यापारी और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सरदूलगढ़ इलाके में स्थित फार्महाउस पर हुई, जहां दोनों मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान व्यापारी जसवीर सिंह और उनके मुलाजिम बलदेव सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो व्यापारी का शव कुर्सी पर टिका मिला, जबकि कर्मचारी की लाश पेड़ के पास जमीन पर पड़ी थी। घटना देखकर इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page