• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: टोल प्लाज़ा के पास भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 10, 2026

होशियारपुर के चोलांग टोल प्लाज़ा, नेशनल हाईवे जालंधर–पठानकोट पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीदों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एक कार टोल प्लाज़ा पर परची कटवाने के लिए खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

मृतकों में मां-बेटा, जो कि दसूहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, शामिल हैं। वहीं तीसरा युवक गुरदासपुर जिले के गांव बाजेचक्क का निवासी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page