• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना में स्कूलों को ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी! लिखा दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर…

ByPunjab Khabar Live

Mar 10, 2026

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और ट्रेनों में 3:11 बजे धमाका किया जाएगा। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

धमकी भरे ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है। ईमेल में लिखा गया है कि कथित झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। हालांकि इस ईमेल की हम पुष्टि नहीं करते हैं। मामले की जानकारी मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम संबंधित स्कूलों में पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पूरे स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमें आसपास के इलाके की भी बारीकी से जांच कर रही हैं और स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने और कहां से भेजी है। पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page