• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर सियासी तूफान, सदन में हंगामा, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

ByPunjab Khabar Live

Mar 10, 2026

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बीच खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके साथ ही पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सुखपाल खैहरा को नोटिस जारी किया है और 12 मार्च तक जवाब देने के लिए कहा है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सदन में खैहरा की पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पोस्ट में लिखा गया है कि “हजार रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी।” क्या खैहरा इस बयान के लिए माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम महिलाओं और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि विरोधी दल के नेता महिलाओं का अपमान करें।

कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने जताया खेद
विधानसभा में उठे विवाद के बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो इसका खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page