(PKL): आतंकवादी कनेक्शन को लेकर एन.आई.ए. ने अमृतसर की केंद्रीय जेल में रेड की है। जेल अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एन.आई.ए. की टीमें जेल में रेड कर रही है।
जेल के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि टेरर फंडिंग को लेकर एन.आई.ए. सबूत जुटाने में जुटी है जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है। जिक्रयोग्य है कि एन.आई.ए. को आतंकवादी फंडिंग को लेकर इनपुट मिले हैं जिसके चलते कई जगहों पर एन.आई.ए. छापेमारी कर रही है।
