• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: दिन दिहाड़े स्नैचर ने की अखबार हॉकर को लूटने की कोशिश

ByPunjab Khabar Live

Dec 28, 2022

(PKL): महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते आम बात हो गई है। बेखौफ लुटेरे अब अब अखबार के हॉकरों को भी निशाना बनाने लगे है। ऐसा ही एक मामला आज सुबह बस स्टैंड चौंकी स्थित एक हॉकर के साथ लूट की कोशिश का सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरे ने आज सुबह अखबार हॉकर से छीना-झपटी करने की कोशिश की। लुटेरे ने उन्हें बंदूक दिखा कर गोली मारने की धमकी भी दी। उसी दौरान अखबार हॉकर का एक साथी वहां मौके पर पहुंचा। फिर उसकी मदद से उन्होंने लुटेरों से उसकी बंदूक छीन ली। मगर मौका मिलते ही बाइक सवार सवार लुटेरा वहां से भाग निकले।

भार्गव कैंप का रहने पीड़ित ने बस स्टैंड स्थित चौंकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। दर्ज हुई शिकायत में उन्होंने बताया है कि हॉकर ने बताया कि अखबार बेचने का काम करता हैं। आज यानी 28 दिसंबर 2022 को वे सुबह 6.30 बजे अपनी एक्टिवा में बैठकर काम पर जा रहे हैं। उसी दौरान एक बाइक सवार पर लड़के ने आकर उनकी गर्दन पर कोई चीज रखकर मोबाइल, पैसे छीनने की कोशिश की। इस दौरान उक्त लुटेेरे ने मुझे गोली मारने की धमकी दी। लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान उसका मौके पर आ गया और उसने लुटेरे से बंदूक छीन ली। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page