• Mon. Mar 16th, 2026

जांलधर: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली ट्रेन, असेंबली सहित सीएम मान को भी दी धमकी

ByPunjab Khabar Live

Mar 16, 2026

जालंधर: महानगर में एक बार स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया है। जिसमें एपीजे और डीपीएस सहित अन्य स्कूल को धमकी दी गई है। इसी के साथ सीएम मान को भी धमकी दी गई है। ई-मेल में 1.11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ असेंबली में 2.11 बजे का जिक्र किया गया है, वहीं दिल्ली ट्रेन को 9.11 बजे का जिक्र है। इसी के साथ सीएम भगवंत मान को धमकी दी गई है।

ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान निशाने ते। धमकी भरा ई-मेल पंजाब उल खालिस्तान की ओर से भेजा गया है। ई-मेल में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। मेल में आगे लिखा है कि सिखों के दुश्मन मारेंगे, खालिस्तान रेफ़रेन्डम नाल पंजाब भारत दे कब्जे विचो आजाद करवा वांगे। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page