• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

7 साल पुराने केस में बड़ा फैसला, कोर्ट ने AAP MLA अनमोल गगन मान के पति को सुनाई सजा

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2026

पंजाब की पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल गगन मान के पति शहबाज सिंह सोही को कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला डेराबस्सी की अदालत ने सुनाया, जिसमें दो अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला करीब 7 साल पुराना है, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों को सजा सुनाई। हालांकि, फैसले के तुरंत बाद ही सभी दोषियों को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के चलते शहबाज सिंह सोही और अन्य दोनों दोषियों को फिलहाल जेल नहीं जाना पड़ेगा। इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page