• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, गैस-तेल संकट से निपटने को लेकर सरकार ने की तैयारी

ByPunjab Khabar Live

Mar 23, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई, जिसमें अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालातों पर चर्चा की गई। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में देश की आंतरिक तैयारियों और जरूरी सप्लाई चेन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि देश के नागरिकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को मिलकर काम करने और बेहतर कोऑर्डिनेशन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहें।

सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्यों के साथ तालमेल बढ़ाकर जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देश में खाद्य सामग्री, ईंधन और ऊर्जा की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म रणनीतियां तैयार की जा रही हैं। खरीफ सीजन को देखते हुए खाद की उपलब्धता का आकलन भी किया गया है और पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही गई है।

सरकार के अनुसार देश के पावर प्लांट्स में कोयले का पर्याप्त भंडार मौजूद है, जिससे बिजली संकट की कोई आशंका नहीं है। इसके साथ ही जरूरी वस्तुओं के लिए नए आयात स्रोत तलाशने और भारतीय उत्पादों के लिए नए निर्यात बाजार विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page