• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर: इस जगह लगा पुलिस का फर्जी नाका, लोगों ने किया काबू

ByPunjab Khabar Live

Mar 23, 2026

जालंधर: महानगर में नकोदर रोड़ पर स्थित फर्जी नाके लगाने के मामले में लगातार बढ़ रहे है। वहीं पीएपी में तैनात कर्मी को फर्जी नाका लगाकर लोगों से पैसे लेने को लेकर भारी हंगामा हो गया। जिसके बाद घटना स्थल पर थाना लांबड़ा का पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर सिविल वर्दी में पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि काबू किया गया व्यक्ति पीएपी में तैनात है, जबकि नौजवान का साथी आई-20 गाड़ी में फरार हो गया। वहीं प्रवासी व्यक्ति ने बताया कि नाका लगाकर उससे 700 रुपए मांगे जा रहे थे। प्रवासी ने कहा कि उसके दस्तावेज भी खंगाले गए थे।

भारी हंगामा होने के बाद नौजवान मुंह छिपाता हुआ दिखाई दिया। घटना के दौरान व्यक्ति पहले गलती मान रहा था और बाद में कहने लगा कि बाइक मार व्यक्ति भाग गया था, उसे पकड़ने के लिए वह आया था। नौजवान द्वारा झूठ बोलने पर लोग भड़क गए और उसके बाद नौजवान मुंह छिपाने लगा। वहीं निहंग सिंह ने कहा कि नौजवान फर्जी नाका लगाकर वाहन चालकों से दस्तावेज खंगाल रहा था और लोगों से पैसे मांग रहा था। निहंग सिंह ने बताया कि उसके पास सभी दस्तावेज मौजूद है। लेकिन उसे भी फर्जी नाके पर रोककर दस्तावेज मांगे गए थे। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

इस दौरान लोगों ने छित्तर परेड भी की। जिसके बाद पुलिस गाड़ी में लेकर नौजवान को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रवासी से नाका लगाकर 700 रुपए मांगे जा रहे थे। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सरकारी गाड़ी बुलाकर काबू किए व्यक्ति को थाने ले गई। पुलिस कर्मी ने कहाकि ऐसे नौजवानों द्वारा पुलिस की छवि खराब हो रही है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले शिवसेना नेता की सिक्योरिटी में तैनात कर्मी द्वारा भी फर्जी नाका लगाकर पैसे मांगे गए थे और उस दौरान पुलिस कमिशनर ने उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page