(PKL): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पेशी को लेकर पुलिस ने जालंधर कोर्ट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। वहीं सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी तबदील कर दिया गया है। आज एक अन्य मामले में जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर से मोहाली कोर्ट में को पेश किया गया, जहां 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में जग्गू भगवानपुरिया को मोहाली कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस जालंधर लेकर आई। जहां पुलिस ने कोर्ट से जग्गू का 9 दिन का रिमांड हासिल किया। बता दें कि जालंधर में भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला लंबित है।
