• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में नशे की ओवरडोज से रोजाना हो रही एक मौत, मनजिंदर सिरसा ने किया दावा

ByPunjab Khabar Live

Sep 3, 2022

(PKL): पंजाब में आप सरकार एक तरफ नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे। इस मामले को लेकर दिल्ली बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा ने आप सरकार की पोल खोलते हुए उनका घेराव किया है। दरअसल, तरनतारन में 23 और 21 साल के दो सगे भाईयों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इसको लेकर मनजिंदर सिरसा ने सरकार के झूठे दावों की पोल खोलते हुए 5 माह के आंकड़े ट्वीट के जरिए पेश किए है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया कि पंजाब में पिछले 5 महीनों में 172+ युवाओं ने ड्रग्स के कारण अपनी जान गंवाई है, लेकिन केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी गुजरात और हिमाचल में राजनीतिक भाषणों में व्यस्त है। प्रति दिन औसतन एक मौत पंजाब में नशे से हो रही है! उन्होंने कहा कि तुसी पंजाब की माताओं के श्राप की कमाई कर रहे हो, जिन्होंने आपसे बदलाव की उम्मीद और उम्मीद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page