• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ा झटकाः पीजीआई में प्राइवेट और वीआईपी रूम के किरायों में हुई डबल बढ़ौतरी

ByPunjab Khabar Live

Sep 3, 2022

(PKL): चंडीगढ़ पीजीआई ने प्राइवेट रूम और वीआईपी रूम का किराया बढ़ा दिया है। पीजीआई का प्राइवेट रूम अब प्रशासन के सिटको के होटल के लग्जरी रूम से भी महंगा हो गया है। पीजीआई का प्राइवेट रूम का किराया 1900 रुपए की बजाए अब 3500 रुपये हो गया है, इसमें डाइट चार्ज और लैब चार्जेज शामिल हैं। जबकि सिटको के होटल पार्क व्यू के एक लग्जरी रूम की अगर बात करें तो यहां का किराया एक दिन का 2,256 रुपये हैं। अगर पार्क व्यू होटल में कोई डीलक्स रुम लेता है तो उसका किराया 2,444 रुपये है, इसमें कस्टमर को ब्रेकफास्ट भी उपलब्ध है।

पीजीआई में पहले प्राइवेट रूम 1900 रुपये का था। 84 फीसद तक बढ़ाया प्राइवेट रूम का किराया पीजीआई ने वर्ष 2013 में आखिरी बार प्राइवेट और वीआईपी रूम का किराया बढ़ाया था। अब पीजीआई प्रशासन की ओर से इन कमरों के किराए में 84 से 85 फीसद तक का इजाफा किया है। पीजीआई में वीआईपी रूम का किराया 3400 रुपए की बजाए अब 6500 रुपये का हो गया है। इसमें डाइट चार्ज और लैब चार्जेज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page