• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

‘पैसे दो वरना जान जाएगी’ पंजाब में बीजेपी नेता को धमकी

ByPunjab Khabar Live

Mar 25, 2026

मोहाली में बीजेपी नेता व सिंगर मनकीरत औलख के करीबी रूपा सोहाना को 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी मिली है।कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया और साफ कहा कि पैसे देकर ही मामला सुलझेगा, वरना गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। कॉल के दौरान यह भी कहा गया कि इस चेतावनी को हल्के में न लिया जाए।

जब यह कॉल आया, उस समय रूपा सोहाना गाड़ी में थे और फोन उनके दोस्त ने उठाया। दोस्त ने जब कॉलर से पूछा कि कौन बोल रहा है, तो उसने खुद को मोहब्बत रंधावा बताते हुए कहा कि यूट्यूब पर सर्च कर लो। इसके बाद उसने कहा कि रूपा से कहो फोन उठाए और बात कर ले, तभी मामला सुलझ सकता है।

बातचीत के दौरान कॉलर ने कहा कि पैसे देने होंगे, तभी पीछा छूटेगा। उसने यह भी धमकी दी कि कबड्डी कप के दौरान भी जान का खतरा हो सकता है। जब दोस्त ने कहा कि रूपा एक परिवार वाला व्यक्ति है, तो जवाब मिला कि इसी वजह से उसे मामला जल्द सुलझाने को कहा जा रहा है। कॉलर ने खुद को ‘डोनी बल’ ग्रुप से जुड़ा बताया।

इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। उनका कहना है कि पहले कबड्डी कप के दौरान उन्हें सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में हटा ली गई। अब ताजा धमकी के बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page