• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

इस दिन बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें, स्कूल से लेकर सरकारी ऑफिस भी रहेंगे बंद

ByPunjab Khabar Live

Mar 27, 2026

नवांशहर जिला प्रशासन ने 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शराब और मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रशासन का यह फैसला धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से मनाया जा सके।

जारी आदेशों में साफ किया गया है कि अगर कोई भी दुकानदार या व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आदेशों का पालन करें और त्योहार के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

महावीर जयंती के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य भर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे, जिससे लोग त्योहार को पूरे श्रद्धा और शांति के साथ मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page