• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

आज भारत समेत पूरी दुनिया में होगा BlackOut, बंद हो जाएंगी लाइटें

ByPunjab Khabar Live

Mar 28, 2026

आज 28 मार्च शनिवार को दुनिया के कई हिस्सो में लाइट बंद कर दी जाएगी। जिस कारण दुनिया अंधेरे में डूब जाएगी। पर यह अंधेरा हमारी पृथ्वी के लिए काफी फायदेमंद रहेगा, जिससे हमारे पर्यावरण बेहतर होगा। देश की राजधानी में बिजली कंपनियों की तरफ से लोगों को लाइटें बंद रखने की अपील की गई है।

दिल्ली की बिजली कंपनी ने कहा कि आज साढ़े 8 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक लोग अपने घरों और ऑफिस में गैर जरूरी लाइटों को बंद कर दें। कंपनी ने यह अपील पूरी दुनिया में चल रही ‘अर्थ आवर 2026’ का हिस्सा बनने के लिए कही है। इस बार मुहिम के लिए ‘Give an Hour for Earth’ यानी धरती के लिए एक घंटा नारा दिया गया है।

दरअसल इस मुहीम लक्ष्य सिर्फ 60 मिनट के लिए बिजली को स्विच ऑफ करना नहीं है, बल्कि हमारे जीवन पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है। 2007 में सिडनी की सड़कों से शुरू हुआ यह छोटा सा कदम आज 190 से ज्यादा देशों की आवाज बन चुका है, जो जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौती से लड़ने का सबसे प्रभावी जरिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page