• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

इंडिगो फ्लाइट बुकिंग अब और महंगी, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

ByPunjab Khabar Live

Apr 2, 2026

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। वीरवार यानी 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से एयरलाइन की फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं। कंपनी ने घरेलू उड़ानों पर अधिकतम ₹950 और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ₹10,000 तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लागू किया है।

इंडिगो ने कम समय में दूसरी बार किराए बढ़ाए हैं। इससे पहले 14 मार्च को भी एयरलाइन ने टिकट दरों में इजाफा किया था। लगातार बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

कंपनी के अनुसार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। International Air Transport Association (IATA) के मुताबिक पिछले एक महीने में फ्यूल की कीमतें 130% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं, जिससे एयरलाइंस की ऑपरेटिंग लागत काफी बढ़ गई है।

इंडिगो ने बताया कि फ्यूल सरचार्ज को दूरी के अनुसार री-कैलिब्रेट किया गया है। यानी जितनी लंबी दूरी की यात्रा होगी, उतना ज्यादा फ्यूल चार्ज यात्रियों को देना होगा। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को पूरा बोझ यात्रियों पर डालने से रोका है और घरेलू किराए में अधिकतम 25% बढ़ोतरी की ही अनुमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page