• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: रिश्वत मामले में ASI के खिलाफ केस दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2023

(PKL): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज थाना तपा ज़िला बरनाला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) किरनजीत सिंह (499/बरनाला) को 5000 रुपए की रिश्वत लेने और अन्य 5000 रुपए की माँग करने के दोष अधीन रिश्वतखोरी का केस दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ प्रवीन कुमार निवासी भदौड़, बरनाला की शिकायत पर रिश्वत लेने के दोष अधीन मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उसके खि़लाफ़ थाना सदर तपा में दर्ज एक मुकदमे में हुए समझौते की कॉपी देने के बदले उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी और मौके पर ही रिश्वत के तौर पर 5000 रुपए ले लिए। उन्होंने आगे दोष लगाया कि दोषी एएसआई रिश्वत के बकाया 5000 रुपए की मांग कर रहा है और उसने सारी बातचीत को सबूत के तौर पर रिकार्ड कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने आनलाइन शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और दोषी पुलिस मुलाज़िम को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और अन्य 5000 रुपए मांगने के दोष अधीन दोषी पाये जाने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page