• Tue. Aug 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बाबा रामपाल को हाईकोर्ट से राहत! 11 साल से जेल में हैं बंद

ByPunjab Khabar Live

Apr 8, 2026

सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बाबा रामपाल को जमानत दे दी गई है। वह पिछले 11 साल 4 महीने 20 दिन से हिसार सेंट्रल जेल-2 में बंद है और अब जल्द ही जेल से बाहर आ सकते है।

रामपाल को 19 नवंबर 2014 को बारवला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। उस समय हाईकोर्ट ने उन्हें कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। जब पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करने आश्रम पहुंची, तो उनके समर्थकों के साथ तीखी झड़प हो गई थी।

इस दौरान हुए टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इसी घटना के आधार पर रामपाल पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page