• Tue. Apr 7th, 2026

जेब ढीली करने को रहें तैयार, Air India ने बढ़ाए टिकट के दाम

ByPunjab Khabar Live

Apr 7, 2026

देश में हवाई सफर अब और महंगा हो गया है। Air India ने घरेलू उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। विमान ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते एयरलाइन ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों को अब 800 से 1000 रुपये तक अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

एयरलाइन के मुताबिक जेट फ्यूल की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। फरवरी में जो कीमत करीब 99 डॉलर प्रति बैरल थी, वह अब बढ़कर 195 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी के कारण एयरलाइंस कंपनियों की लागत में भारी इजाफा हुआ है।

फ्यूल सरचार्ज वह अतिरिक्त शुल्क होता है, जिसे टिकट के साथ जोड़ा जाता है। जब ईंधन की कीमतें बढ़ती हैं, तो एयरलाइंस इसी के जरिए अपने बढ़ते खर्च की भरपाई करती हैं। यही कारण है कि यात्रियों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा किराया देना पड़ेगा।

एयर इंडिया ने फ्लैट सरचार्ज सिस्टम को खत्म करते हुए नया नियम लागू किया है। अब यात्रियों को दूरी के अनुसार फ्यूल सरचार्ज देना होगा, जो 299 रुपये से शुरू होकर 899 रुपये तक जाएगा। यह नियम एयर इंडिया के साथ-साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर भी लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page