• Thu. Oct 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में चूक, बैरिकेड तोड़कर घुसी कार

ByPunjab Khabar Live

Apr 6, 2026

दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। करीब 2 बजे यूपी नंबर की एक कार वीआईपी एंट्री वाले गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार चालक ने अपना चेहरा नकाब से ढका हुआ था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों के अनुसार कार चालक सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंदर गुप्ता के कार्यालय की ओर गया। वहां पोर्च के पास उसने एक गुलदस्ता रखा और तुरंत कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के कारण इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गेट नंबर-2 पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page