• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

दिल्ली में जालंधर का मान: LG विनय कुमार सक्सेना ने शेखां बाज़ार के प्रधान जसप्रीत रिप्पी को किया सम्मानित

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2026

दिल्ली में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित बैसाखी उत्सव के दौरान जालंधर के शेखां बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान जसप्रीत रिप्पी को विशेष सम्मान मिला। सम्मान मिलने के बाद शेखां बाज़ार के प्रधान जसप्रीत रिप्पी ने कहा कि दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा इस समारोह में आमंत्रित किया जाना गर्व की बात रही।

इस अवसर पर शेखां एसोसिएशन के चेयरमैन जसप्रीत सिंह रिप्पी ने उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निमंत्रण उनके लिए बेहद सम्मानजनक और यादगार अनुभव रहा। समारोह के दौरान जसप्रीत सिंह रिप्पी को उपराज्यपाल के पूज्य पिता स. तेजा सिंह समुंद्री की एक विशेष और पेंटिंग भेंट करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जसप्रीत सिंह रिप्पी ने कहा कि यह सम्मान और अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा, जिसे वे जीवनभर संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृति, परंपरा और एकजुटता से भरपूर इस बैसाखी उत्सव ने सभी को एक मंच पर जोड़ा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page