• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बेअदबी के खिलाफ सबसे सख़्त कानून पास

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2026

जालंधर: आम आदमी पार्टी के नेता और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब विधानसभा में आज पारित हुए जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह पंजाब के इतिहास में आस्था की रक्षा, न्याय और सामाजिक सद्भावना की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बेअदबी जैसी संवेदनशील और दुखद घटनाओं के खिलाफ सबसे सख़्त कानून बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पंजाब में आस्था और धार्मिक सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान की ईमानदार नीयत, मज़बूत इच्छाशक्ति और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इस नए कानून में बेअदबी के दोषियों के लिए 10 से 25 साल की कैद और ₹25 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह ऐतिहासिक कानून पंजाब में धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और न्याय की भावना को नई मज़बूती देगा।

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हमेशा जनता की भावनाओं को प्राथमिकता दी है। चाहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई हो, कानून-व्यवस्था को मज़बूत करना हो या आस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर ठोस निर्णय— सरकार ने हर मोर्चे पर अपनी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता साबित की है।

उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल सिख समुदाय, बल्कि उन सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करता है जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी को मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश मानते हैं।

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कानून पंजाब की आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति, न्याय और आपसी सद्भावना की एक नई मिसाल कायम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page