जालंधर: थाना 2 के अधीन आते पटेल चौक पर एक्साइज विभाग की टीम ने रेड की। इस दौरान एक्साइज विभाग की टीम ने नौजवान को रंगे हाथों शराब सहित काबू किया गया। इस दौरान नौजवान के कब्जे से शराब भी बरामद की गई। नौजवान की पहचान ईशाद निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। नौजवान ने माना कि वह अवैध शराब बेचने का काम पिछले एक माह से कर रहा है। आज नौजवान ने मंडी में उसने व्यक्ति को अवैध शराब दी थी, जिसके बाद वह उसे पटेल चौक के पास अहाते पर किसी को शराब देने के लिए लेकर आया और यहां एक्साइज विभाग की टीम को पकड़ाकर मौके से फरार हो गया।
नौजवान ने बताया कि वह संजू नामक व्यक्ति से शराब लेकर आता है। एक्साइज विभाग की टीम ने उसे भी काबू कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर संजू ने कहा कि वह कोई अवैध शराब का काम नहीं करता है और उसे फंसाया जा रहा है। नौजवान ने कहा कि वह रंजिश के चलते उसे फंसा रहा है। ईटीओ अमनदीप पुरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जश्न और सिमरन ने मिलकर रेड की। इस दौरान नौजवान के रंगे हाथों अवैध शराब की बोतलों सहित काबू किया गया।
मामले को लेकर थाना 2 में नौजवान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं ठेके के पार्टनर प्रदीप भनौट ने कहा कि नौजवान लंबे समय से अवैध शराब बेचने का काम करता है और उसके घर पर भी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां पड़ी हुई है, जिसे जल्द बरामद किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नौजवान बाहर से अवैध शराब लेकर 50-50 रुपए में पवा बेच रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर नौजवान को रंगे हाथों काबू कर लिया गया है।
प्रदीप ने कहा कि आज भी नौजवान ठेके के बाहर अवैध शराब बेच रहा था और आज रेड करके टीम ने 2 नौजवानों को काबू कर लिया है। वहीं संजू अरोड़ा ने कहा कि ठेके के बाहर तस्कर अवैध शराब बेच रहा था। इस दौरान सरकार को चपत लगाई जा रही थी। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें लगता है कि कहीं जहरीली शराब ना बेची जा रही हो, जिसके बाद वह ठेके के बाहर पंजाब किंग का देसी ब्रांड 100 की जगह 50 रुपए में बेच रहा था।
घटना की सूचना एक्साइज विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर एक्साइज विभाग की टीम ने रेड करके नौजवान को काबू कर लिया और उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की। वहीं एक्साइज विभाग की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
