• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में कल सभी स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं होगा कोई काम

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2026

पंजाब में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने में लगातार मिल रही छुट्टियों के बीच अब एक और बड़ा अवकाश घोषित किया गया है। आने वाले मंगलवार 14 अप्रैल को पूरे पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। यह अवकाश बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर घोषित किया गया है।

स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
सरकारी निर्देशों के मुताबिक इस दिन राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पूरी तरह से बंद रहेगा। लगातार मिल रही छुट्टियों के कारण छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नए सत्र की शुरुआत के बीच इस तरह के ब्रेक से विद्यार्थियों को राहत मिल रही है और वे इस समय का आनंद उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page