• Tue. Sep 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन तेज, मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED पहुंची

ByPunjab Khabar Live

Apr 17, 2026

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर छापेमारी की। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम उनके घर पहुंची, जहां केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया।

ईडी की टीम ने संजीव अरोड़ा के आवास के अलावा उनके अन्य व्यवसायिक ठिकानों पर भी छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान किसी को भी घर के अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि रेड के समय अरोड़ा घर पर मौजूद नहीं थे।यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने केस और जमीन के सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। ईडी इन मामलों में वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के करीब 10 ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page