• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

2 करोड़ नहीं दिए तो अंजाम भुगतो… विदेशी नंबर से आई कारोबारी को धमकी

ByPunjab Khabar Live

Apr 24, 2026

चंडीगढ़ शहर में एक बार फिर रंगदारी का मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी को विदेशी नंबर से कॉल कर 2 करोड़ रुपए की मांग की गई। कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग से जुड़ा गैंगस्टर बताते हुए पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले कारोबारी करण सिंह को यह कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया और सीधे तौर पर 2 करोड़ रुपए की मांग रखी। उसने दावा किया कि उसे कारोबारी के घर, ऑफिस, परिवार और रोजमर्रा की गतिविधियों की पूरी जानकारी है, जिससे पीड़ित परिवार में डर का माहौल बन गया।

सिर्फ कॉल ही नहीं, आरोपी ने वॉट्सऐप के जरिए कई वॉयस नोट भी भेजे। इन मैसेज में उसने साफ कहा कि रकम हर हाल में देनी होगी, नहीं तो अंजाम गंभीर होंगे। वॉयस नोट्स में उसने यह भी दावा किया कि कारोबारी की रेकी की जा चुकी है और उसकी हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page