• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कनाडा में 24 साल की पंजाबी लड़की की संदिग्ध मौत, PR की कर रही थी तैयारी

ByPunjab Khabar Live

Apr 24, 2026

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पंजाब की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय अनमोलदीप कौर के रूप में हुई है, जो ओंटारियो प्रांत के बैरी इलाके में रह रही थी। जानकारी के अनुसार उसका शव एक पार्क की बेंच पर मिला, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

अनमोलदीप कौर मूल रूप से लुधियाना के गांव माणूके की रहने वाली थी। वह करीब पांच साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गई थी। परिवार के अनुसार, वह वहां छोटे बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही थी और स्थायी निवास (PR) के लिए भी आवेदन कर चुकी थी।

मृतका के पिता परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पार्क में बैठी हुई थी, जहां उसे मृत अवस्था में पाया गया। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। अनमोलदीप का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए माणूके गांव की एक संस्था द्वारा कनाडा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page