प्रेम नगर स्थित शिव मंदिर श्री विद्या बगलामुखी धाम में मां बगलामुखी जयंती के उपलक्ष्य में विशाल और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महंत हरिराम दास जी महाराज की अध्यक्षता में निकाली गई यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी यात्रा
शोभायात्रा प्रेम नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, सात नगर, चंदन नगर और बृज नगर से होते हुए वापस मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई और लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भक्ति में डूबा माहौल
भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। “मां बगलामुखी” के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में रंग गया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया और मां का गुणगान किया।
संत-महंतों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर महंत हरिराम दास, आचार्य उमेश दुबे, महंत सुरेश दास, 1008 सिया शरण दास, महंत शिव राम दास, हनुमंत तिवारी, राजेश विज (जनरल सेक्रेटरी, सिद्धशक्ति श्री देवी तालाब मंदिर), बावा हेनेरी (MLA), राजू शर्मा, सनी वर्मा, अरुण वर्मा, आशीष बाहरी, राकेश महाजन, मधु वर्मा, साक्षी, सीमा, गौरव, जतिन गुलाटी (काउंसलर), दविंदर सिक्का, राधा अरोड़ा, लीना महाजन, अनीता शर्मा, सीमा अरोड़ा, अनीता कोहली, सुषमा चावला, वीणा शर्मा, वीणा चड्ढा, संतोष कुमारी, अरुणा अरोड़ा, बबीता अरोड़ा, दीपिका शर्मा, ममता वर्मा, सीमा साहनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भजन-कीर्तन और सेवा का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान चिनू सहगल द्वारा मां का गुणगान किया गया, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया। आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर सेवा, भक्ति और एकता का संदेश दिया।

