• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः जिम ट्रेनर से छेड़छाड़ मामले में White Diamond Resort का मालिक हनी रंधावा गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

May 2, 2026

जालंधरः 66 फुटी रोड पर स्थित White Diamond Resort के मालिक हनी रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिम ट्रेनर से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर थाना 6 की पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल, Forever 21 जिम मे युवती को जफ्फी डालना हनी को महंगा पड़ गया।

इस मामले को लेकर महिला ने हनी पर छेड़छाड़ के आरोपों में थाना 6 में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद अब हनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार हनी गत देर शाम 8 बजे के बाद जिम पहुंचा और उसने महिला ट्रेनर को पीछे से जफ्फी डाल ली। आरोप है कि विरोध करने पर हनी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page