• Tue. May 5th, 2026

जालंधर: पंजाब नेशनल बैंक से ग्राहक का 6 तोले सोना गायब

ByPunjab Khabar Live

May 5, 2026

जालंधर: माई हीरा गेट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से गहने गायब होने की घटना सामने आई है। जहां परिवार से 6 से 7 तोले के सोने के गहने लॉकर से गायब हो गए। इस मामले को लेकर बैंक में हड़कंप मच गया। वहीं सत नगर के रहने वाले पीड़ित जतिंदर चड्डा ने बताया कि सन् 2000 में मां ने पत्नी को गहनों का सेट पहनाया था। ऐसे में माता का 2005 में निधन हो गया।

जिसके बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में 2007 में गहने लॉकर में सेफ्टी के लिए रख दिए थे। पीड़ित के अनुसार 13 अप्रैल को उन्होंने बैंक के 336 नंबर लॉकर चैक किया तो गहने मौजूद थे। लेकिन आज जब वह आज बैंक के लॉकर में कुछ अन्य गहने रखने के लिए आया तो देखा कि लॉकर से उसने गहने गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उनका 6 से 7 तोले सोने का सेट था जो गायब हो गया।

पीड़ित ने कहा कि उसने 15 सालों से लॉकर में गहने रखे हुए थे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने लिखित में शिकायत देने को कहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सेट में गले का हार, झूमके, टिक्का सहित अन्य सामान मौजूद था।

पीड़ित ने कहा कि अब बैंक से गहने गायब होने पर लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा। बैंक के कर्मियों का कहना हैकि इसका जिम्मेदार ग्राहक है। जतिंदर ने कहा कि लॉकर की एक चाबी बैंक के पास होती है और दूसरी चाबी ग्राहक के पास होती है। ऐसे में अगर बैंक गायब गहने की जिम्मेदारी नहीं ले रहा तो बैंक के कर्मी बताए वह लॉकर में गहने रखने का चार्ज ग्राहक से क्यों ले रहे है। सीसीटीवी फुटेज को लेकर बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने कहा कि लॉकर के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है।

ऐसे में उच्च अधिकारी को मामले संबंधी अवगत करवा दिया जाएगा। पीड़ित ने कहा कि उसका 10 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक मैनेजर से घटना संबंधी बात हुई है और उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले को लेकर लिखित में शिकायत दे दी है। इस मामले को लेकर बनती कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page