• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

शिक्षा क्रांति को मिली नई गति: मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट में स्मार्ट क्लासरूम प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

ByPunjab Khabar Live

May 5, 2026

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत आज जालंधर वेस्ट क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पंजाब के रक्षा सेवाएं भलाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कोट सदीक स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में चार क्लासरूमों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और रुचि दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे प्रोजेक्ट्स को और अधिक स्कूलों में लागू किया जाएगा, ताकि हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट क्लासरूम के जरिए विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे वे समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे। यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक युग के लिए भी तैयार करेगी। इस अवसर पर टेक चंद, सतनाम क्लेर, प्रीतम सिंह, संजीव भगत सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page