प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। उन्होंने अपनी नई DP में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगाया है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस और शौर्य को सम्मान देने के तौर पर देखा जा रहा है।
A year ago, during #OperationSindoor, our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor, let us all change our… pic.twitter.com/w4A3j1bGTw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026
अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।
7 मई 2025 को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 बड़े आतंकी लॉन्चपैड को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर देशभर में भारतीय सेना की बहादुरी और रणनीतिक क्षमता को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर ऑपरेशन का लोगो लगाने को भी सेना के प्रति सम्मान और समर्थन के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
